कानून मंत्री रविशंकर आइसोलेशन में

0
  • गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव, उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया
  • देश में रविवार को 756 मरीजों की मौत हुई, अब तक कुल 38 हजार 161 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं
  • रविवार को सबसे ज्यादा 9509 मरीज महाराष्ट्र में मिले, इसके बाद आंध्र में 8555 और तमिलनाडु में 5875 संक्रमित मिले

देश में नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना पॉजिटिव होने का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर होम क्वारैंटाइन होने की जानकारी दी। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा की बेटी और 6 स्टाफ मेंबर्स भी संक्रमित हो गए हैं।

इस बीच कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को आइसोलेशन में कर लिया है। उन्होंने कहा कि मैं शनिवार को अमित शाह से मिला था। येदियुरप्पा ने रविवार को ट्वीट कर खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उधर, गृहमंत्री अमित शाह भी पॉजिटिव हो गए। उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस बीच, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 18 लाख के पार हो गया। अब तक देश में 18 लाख 07 हजार 222 लोग संक्रमित हो चुके हैं। लगातार 6वीं बार एक लाख केस केवल दो दिन में सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

Leave a Reply