देश में बेकाबू हुआ corona, एक दिन में रिकॉर्ड 57 हजार नए केस, 764 की मौत

0
  • भारत में कोरोना विस्फोट, एक दिन में रिकॉर्ड 57 हजार नए मामले
  • महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार समेत कई राज्यों में बिगड़ी स्थिति

चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में जारी है। भारत में भी इस महमारी ने हाहाकार मचा रखा है। आलम ये है कि पाबंदियों और लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहाहै। पिछले 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड कोरोना के 57 हजार नए मामले आए हैं। जबकि, 764 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़ ने सरकार से लेकर प्रशासन तक की चिंता बढ़ा दी है।

एक दिन में रिकॉर्ड 57 हजार नए केस

पूरी दुनिया में COVID-19 के खिलाफ भले ही लड़ाई जारी है। लेकिन, इस वायरस का रूप धीरे-धीरे विकराल होते जा रहे हैं। भारत के कई राज्यों में इस वायरस ने तबाही मचा रखी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 57,117 नए केस आए हैं, जबकि 764 लोगों की मौत हो गई है। इस तरह से देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 16,95,988 हो गया है। इनमें 5,65,103 केस एक्टिव हैं। वहीं, 10,94,374 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जबकि, इस महामारी से अब तक 36,511 लोगों की मौत हो चुकी है। हालत ये है कि लाख कोशिशों के बावजूद COVID-19 का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से औसतन 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने भारत की स्थिति को लेकर चिंता भी जाहिर की है।

कई राज्यों में स्थिति बिगड़ी

वहीं, कुछ राज्यों में इस वायरस के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कोरोना का आंकडा़ बेहद चिंताजनक है। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां 1,50,966 केस एक्टिव हैं। 2,56,158 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 14,994 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तमिलनाडु में 57,968 केस एक्टिव हैं। 1,83,956 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 3,935 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार मामले बढ़ रहे हैं। यहां 17,579 केस एक्टिव हैं। 33,358 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 296 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। 72,013 केस एक्टिव हैं। 49,788 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 2314 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना का भी यही हाल है। यहां 16,796 केस एक्टिव हैं। 45,388 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 519 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में 20,233 केस एक्टिव हैं। 48,374 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 1581 लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी की गंभीरता को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन लगातार जारी है। इसके बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं आ रही है।

Leave a Reply