नरोत्तम का तंज- दिग्विजय सिंह उम्रदराज हो गए हैं

0
  • कांग्रेस के नारे पर नरोत्तम ने कहा- क्योंकि टिकाऊ तो सिर्फ भाजपा है, कांग्रेस तो चला ही नहीं पाती
  • कांग्रेस का डूबना तय है, क्योंकि उसकी मजबूरी है कि अपने वजूद के लिए एक ही परिवार के राजतंत्र को बर्दाश्त करती रहे

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के ट्वीट का असर भाजपा पर तो नहीं, बल्कि अब तो उनकी पार्टी को खत्म कर रहा है। नरोत्तम शुक्रवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह उम्रदराज व्यक्ति हैं, इसलिए वह ट्विटर पर ही काफी हैं।

कांग्रेस के बिकाऊ नहीं टिकाऊ चाहिए नारे पर नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस का नया नारा बिल्कुल सच कह रहा है। क्योंकि टिकाऊ तो सिर्फ भाजपा ही हैं। कांग्रेस तो चला ही नहीं पाते। चाहे मध्यप्रदेश हो या राजस्थान हो। टिकाऊ अगर कोई है तो भाजपा है। दिल्ली में भी टिकी है और यहां (मध्य प्रदेश) भी टिकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डूबना तय है क्योंकि उसकी मजबूरी है कि अपने वजूद के लिए एक ही परिवार के राजतंत्र को बर्दाश्त करती रहे। जिस दिन कांग्रेस इससे बाहर निकलने की कोशिश करेगी तो वो हाशिए की तरफ जाएगी। इस परिवार के साथ रहने की कोशिश करेगी तो भी हाशिए की तरफ ही जाएगी।

कांग्रेस पार्टी में बंपर भर्तियां को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने तंज करते हुए कहा कि 3700 पदाधिकारियों के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी का विश्व का सबसे बड़ा संगठन है।एक विधानसभा में ही कांग्रेस के 5-10 महामंत्री हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र दतिया का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि ‘जब रात है ऐसी मतवाली तो सुबह का आलम क्या होगा।’

Leave a Reply