स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी कैंपेन

0
दिग्विजय सिंह ने कहा- हम भाजपा के कुटिल षड्यंत्रों का विरोध करते हैं, लोकतंत्र की रक्षा करना ही हमारा अधिकार

राजस्थान में राजनीतिक घमासान और सरकार बनाम राज्यपाल के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने रविवार को पूरे देश में स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी अभियान शुरू कर भाजपा पर निशाना साधा। सोमवार को कांग्रेस देशभर के राजभवनों का घेराव करेगी। हालांकि भोपाल में फिलहाल कांग्रेस का लॉकडाउन के चलते राजभवन घेरने का कोई कार्यक्रम नहीं हैं। फिर राजभवन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मध्य प्रदेश में भी स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी कैंपेन से जुड़ते हुए सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना वीडियो जारी किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राजस्थान में सरकार की ओर से जो मांग विधानसभा सत्र बुलाने की आई है उसे राज्यपाल का संवैधानिक तरीके से तत्काल स्वीकार करना चाहिए। क्योंकि आपने संविधान की शपथ ली है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम विरोध करते हैं भाजपा के कुटिल षड्यंत्रों का, जिस प्रकार उन्होंने चुने हुए जनमत को खरीदकर अपनी सरकार बनाना चाहते हैं, हम उसका जमकर विरोध करेंगे। लोकतंत्र की रक्षा करना ही हमारा अधिकार है।

Leave a Reply