एमपी बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित : पिछले साल के मुकाबले इस बार परिणाम में 3.56% की गिरावट

- लॉकडाउन के कारण कोई कार्यक्रम नहीं होगा, परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे
- अस्पताल में भर्ती सीएम शिवराज ने कहा- मेधावी छात्रों को 25 हजार और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 3 बजे 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। 68.81% नियमित छात्र पास हुए, जबकि 28.70% प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट रहा। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 72.37 फीसदी रहा था। इस बार इसमें गिरावट आई है। हालांकि एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्राएं 73.40% पास हुईं जबकि 64.66% छात्र सफल रहे। बोर्ड के पीआरओ एसके चौरसिया ने बताया कि इस बार 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए हैं। रिजल्ट ऑनलाइन देखा जा सकेगा। लॉकडाउन के कारण कोई कार्यक्रम नहीं हो रहा है। छात्र 4 सरकारी वेबसाइटों के अलावा मोबाइल ऐप पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
सरकारी स्कूलों को 71.43% और प्राइवेट स्कूल का 64.93% रहा
एक बार फिर सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर रहा है। इस बार शासकीय स्कूल में 71.43% और प्राइवेट स्कूल में 64.93% छात्र-छात्राएं पास हुए।
मेधावी छात्रों के लिए लैपटॉप योजना फिर शुरू
मेधावी विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप देने की योजना फिर शुरू हो गई है। 12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। उन्हें 25 हजार रुपए और सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी काम कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को समीक्षा बैठक के बाद इसकी घोषणा की। 2019-20 के लिए एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉपर स्टूडेंट्स को योजना का लाभ मिलेगा। लैपटॉप प्राइवेट और नियमित दोनों तरह के छात्रों को दिए जाएंगे।
यहां रिजल्ट देखे जा सकते हैं
ऐसे देख सकते हैं परिणाम
- अधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर लॉग-इन करें।
- एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 पर क्लिक करें।
- नया पेज कुछ नए ऑप्शन के साथ खुल जाएगा।
- यहां पर अपना रोल नंबर भरें। दूसरे में एप्लीकेशन नंबर भरें।
- सभी जानकारियों को जांचकर उसमें पूरी डिटेल भर दें।
- ओके करते ही एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसकी पीडीएफ फाइल ले सकते हैं।