जर्जर मकानों को तोड़कर विधानसभा कर्मचारियों के लिए बनेंगे नए फ्लैट

0
chambal patrika

भोपाल: विधानसभा कर्मचरियों के जर्जर हो चुके पुराने ब्लॉक को तोड़कर उनके लिए नए फ्लैट्स बनाए जाएंगे। करीब 10 साल बाद इसके प्रस्ताव को प्रशासकीय मंजूरी मिल गई है। विधायक विश्रामगृह में नए पारिवारिक खंड के पीछे विधानसभा व रेस्ट हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए करीब 60 साल पहले 5 ब्लॉक में 40 मकान बनाए गए थे। 10 साल पहले नगर निगम ने इन्हें जर्जर घोषित कर दिया। पहले यहां 2.35 करोड़ रुपए की लागत से नए भवन बनाने की योजना थी, जिसकी लागत अब बढ़ाकर 5.65 करोड़ रुपए कर दी गई है।

कर्मचारियों के लिए मकानों की कमी थी। नई इमारत बनने से उन्हें सुविधा हो जाएगी। इसके टेंडर कर दिए हैं, जल्द ही काम शुरू होगा।

– रामेश्वर शर्मा, प्रोटेम स्पीकर

Leave a Reply