भोपाल में 24 जुलाई की रात 8 बजे से 10 दिन का लॉकडाउन, पुराने लाॅकडाउन के सभी आदेश निरस्त

0
  • लॉकडाउन में ही मनेंगे इस बार ईद और रक्षाबंधन त्योहार
  • प्रतिबंध व छूट का फैसला आज होगा रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट खुले रहेंगे
  • शहर के बाहर आने-जाने के लिए ई पास जारी किए जाएंगे : गृहमंत्री

राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से 24 जुलाई की रात आठ बजे से दस दिन का लॉकडाउन रहेगा। इसी के साथ विभिन्न क्षेत्रों के अलग-अलग जारी हुए लॉकडाउन के सभी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। सभी बाजार गुरुवार और शुकवार को पहले की तरह खुलेंगे। अब सभी क्षेत्रों में शुक्रवार रात से सीधे 10 दिन यानी 3 अगस्त तक लॉकडाउन रहेगा। शहर में करीब डेढ़ महीने बाद फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इसका पूरा स्वरूप क्या रहेगा इस पर गुरुवार को फैसला होगा। आम लोगोें को परेशानी न और जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहें इसका ध्यान रखते हुए लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी की जाएगी। बुधवार को मुख्यमंत्री ने कोरोना समीक्षा की बैठक में यह फैसला लिया।  भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि अभी लॉकडाउन में दो दिन का समय है। इसके लिए अभी प्लान तैयार हो रहा है कि लॉकडाउन में क्या-क्या किया जाएगा। अभी सब कुछ फाइनल नहीं हुआ है। सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद आदेश जारी किया जाएगा। गुरुवार को स्थिित स्पष्ट हो सकेगी।

जरूरी सामान नगर निगम सप्लाई करेगा 
सब्जी की सप्लाई नगर निगम की ओर से की जाएगी। सांची पार्लर खुले रहेंगे। इसी के साथ किराने की दुकानें खुलेंगी या सामान की ऑनलाइन डिलीवरी होगी, इसका फैसला गुरुवार को लिया जाएगा। शर्तों के साथ में किराने की दुकानें खोली जा सकती हैं।

COVID-19 Pandemic: Curfew imposed in Bhopal, Jabalpur after ...

अस्पतालों में ओपीडी, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे 
शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी शुरू रहेगी। इसी के साथ पेट्रोल पंप भी खुलेंगे। अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़ें लोगों को अपना आईडी कार्ड रखना हाेगा। डाक सेवाएं चालू रहेंगी। बाजार से राखी घर पहुंचने की व्यवस्था की जाएगी।

ऑनलाइन बुकिंग पर टैक्सी सुविधा संभव
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन खुले रहेंगे। जिन लोगाें ने टिकट बुक करवाए हुए वे जा सकेंगे। टिकट पास के रूप में मान्य किए जाएंगे। यात्रियों के लिए टैक्सी चलेंगी या नहीं यह अभी तय नहीं हुआ है। संभव है ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग को मान्य किया जा सकता है।

दफ्तरों में जाएंगे सीनियर अधिकारी
सरकारी दफ्तरों में भी सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि जरूरी कार्य न रुके इसके लिए कार्यालयों में वरिष्ठ अधिकार व जरूरी होने पर कुछ कर्मचारी ही जाएंगे। अन्य कर्मचारियों को नहीं बुलाया जाएगा। केबिनेट की बैठक मंगलवार को वीसी से होगी।

Leave a Reply