शर्मनाक:क्वारंटाइन सेंटर में डॉक्टर ने किया कोरोना पीड़ित से रेप, आरोपी भी संक्रमित

  • क्वारंटाइन सेंटर कोरोना पीड़ित से रेप
  • आरोपी डॉक्टर भी COVID-19 पॉजिटिव, FIR दर्ज

क्वारंटाइन सेंटर में कोरोना पीड़ित महिला से रेप

घटना नवी मुंबई की है। बताया जा रहा है कि यहां एक क्वारंटाइन सेंटर में डॉक्टर ने 40 वर्षीय महिला के साथ रेप किया है। इस घटना से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उसे क्वारंटाइन किया गया था। पनवेल पुलिस के अधिकारी अशोक राजपूत ने बताया कि घटना गुरुवार की है। उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि क्वारंटाइन सेंटर में काम करने वाले 25 वर्षीय एक डॉक्टर की उसपर बुरी नजर थी। महिला का कहना है कि उसके शरीर में काफी दर्द हो रहे थे तो उसने डॉक्टर से यह बात बताई। आरोपी डॉक्टर ने कहा कि आपका मसाज करना पड़ेगा। डॉक्टर ने महिला के सार कपड़े उतरवा दिए और उसका मसाज किया। इसके बाद पीडि़त महिला का मुंह दबाकर बाथरूम में ले गया और उसके साथ रेप किया।

आरोपी डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव

महिला ने इस घटना की शिकायत पनवेल थाने में की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 376 और 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, महिला का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। साथ ही आरोपी डॉक्टर भी अब कोरोना संक्रमित पाया गया है। लिहाजा, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन, इस घटना से क्वारंटाइन सेंटर में खौफ का माहौल है। वहीं, एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply