राहुल गांधी ने असम बाढ़ पीड़ितों कि हौसला आफजाई की, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने कहा

असम में बाढ़ से जूझ रहे लोगों से बोले राहुल गाँधी पूरा देश आपके साथ, हर संभव मदद करेगी कांग्रेस।
असम में अब तक बाढ़ से 36 लाख लोग प्रभावित, 76 लोग गंवा चुके अपनी जान।

देशभर में मानसून ने अपनी रफ्तार तेज कर दी है। वहीं असम में लगातार भारी बारिश के बाद बाढ़ ने अपना कहर बरपाया है। प्रदेश में बाढ़ से जूझ रहे लोगों को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिम्मत दी। राहुल गांधी ने असम में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की हौसला अफजाई करते हुए कहा है कि पूरा देश उनके साथ है।

कांग्रेस नेता ने शनिवार को ट्वीट कर असम के लोगों को बड़ी तसल्ली दी। उन्होंने लिखा कि, “पूरा देश असम के साथ है। असम के लोग इस समस्या का सामना धैर्य और उनके आत्मनिर्णय स्वभाव के साथ कर रहे हैं और वे इस आपदा से जरूर उबरेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक तरफ कोरोना हालातों को नियोजित ढंग से सुलझाने के लिए मोदी सरकार को घेर रहें हैं तो दूसरी तरफ वे मानसून में बाढ़ का कहर झेल रहे लोगों को ढाढस भी बंधा रहे हैं। राहुल ने शनिवार को अपने ट्वीट के जरिए असम के लोगों की हिम्मत बढ़ाई।

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि -पूरा देश असम के साथ है। असम के लोग अपने हिम्मती स्वभाव से इस मुसीबत का डटकर सामना कर रहे हैं और इस आपदा से उबर आयेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि हर संभव मदद का हाथ बढ़ायें।

PM is silent, government has no plan to defeat Covid-19': Rahul ...

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों के अनुसार, 36 लाख बाढ़ प्रभावित लोगों में से करीब 22 लाख लोग चार जिलों के हैं, जिसमें धुबरी (8,92,109), गोलपारा (4,43,768), बारपेटा (4,29,708) ) और मोरीगांव (4,24,541) है.

वन विभाग और एएसडीएमए अधिकारियों ने यह भी बताया कि बाढ़ से करीब 86 जानवर मारे गए हैं, जबकि विश्व के प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 95 प्रतिशत हिस्से के बाढ़ में डूबने के बाद 125 जानवरों को बचाया गया है. यह उद्यान 2,200 से अधिक एक सींग वाले भारतीय गैंडों का घर था.

Leave a Reply