बदले की भावना की कार्रवाई लोकतंत्र की परंपरा के विरुद्ध: कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत और अशोक सिंह के साथ कई अन्य कांग्रेस नेताओं पर भाजपा सरकार सीधे मुह बदले की भावना से कार्यवाही कर रही है। भाजपा सरकार लोककतंत्र की गलत और अनैतिक परम्पराओ को जन्म दे रही है। कमलनाथ ने आगे कहा भाजपा, कांग्रेस नेताओं को राजनैतिक द्वेषवश जानबूझकर निशाना बना रही है।

ग्वालियर-चम्बल क्षेत्रों में उपचुनावों को देखते हुए भाजपा सरकार ने कांग्रेस नेताओं को लक्ष्य बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन इस तरह से बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई स्वस्थ लोकतंत्र की परम्पराओं के पूरी तरह विपरीत है।

इस तरह की कार्रवाई को कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी और चुप नहीं बैठेगी। पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी और भाजपा सरकार की इन दमनकारी नीतियों के खिलाफ मैदान में उतर कर संघर्ष करेगी।

Leave a Reply